फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अशरफिया अस्पताल के सामने शनिवार को साइकिल से कोचिंग करने जा रही छात्रा को ट्रक ने रौद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम गजहड़ा निवासी 14 वर्षीया हर्षिता यादव पुत्री सुभाष यादव कक्षा सात की छात्रा थी और मुबारकपुर में कोचिंग करती थी। रोज की भांति शनिवार को भी वह साइकिल से कोचिंग जा रही थी। जैसे ही वह अशरफिया अस्पताल के सामने पहुंची कि पिछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और ट्रक चालक को रोक लिया। स्थानीय लोगों घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने छात्रा के शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी। दो भाइयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें