फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जयंती पर कमलापति त्रिपाठी को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को प्रदेश के पूर्व सीएम और रेल मंत्री रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी की 118वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री के रूप में विकास के अनेक कार्य किए। महासचिव अजीत राय ने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस दौरान ओंकार पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी, मुन्नू यादव, दिवाकर तिवारी, अंजली पांडेय आदि उपस्थित थे।
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने कमलापति त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बेलाल अहमद आज़मी, मोहम्मद नसर, अनस, प्रशांत पांडेय, नीरज, अफजल, सबरेज, ओबैदउल्ला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें