फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लखनऊ एटीएस ने दो को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में रविवार की रात लखनऊ एटीएस की टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के कोट किला और सिधारी मुहल्ले के बबुआन में छापेमारी की। टीम ने दोनों जगहों से एक-एक व्यक्ति को उठाया है।
विज्ञापन

खुफिया इनपुट के आधार पर टीम ने सीओ सिटी गौरव शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की। सबसे पहले टीम नगर कोतवाली क्षेत्र के कोट किला पहुंची। जहां कई घरों की तलाशी ली और एक संदिग्ध को उठाया। टीम उसे लेकर वहां से रवाना हो गई। नगर कोतवाल राजकुमार सिंह ने किसी को उठाए जाने से इन्कार किया।
इसके बाद टीम सिधारी थाना क्षेत्र के बबुआन मोहल्ले में पहुुंची। यहां टीम ने बशर खान के आवास पर छापामार कर उसे उठाया मिली जानकारी के अनुसार, बशर खान की लोकेशन से उनके किरायेदार नदीम खान द्वारा किसी को मैसेज भेजने का मामला बताया जा रहा है। वहीं कोट किला से उठाया गया युवक कहीं बशर खान का किरायेदार रहा नदीम खान तो नहीं है, इस संबंध में बताने वाला कोई नहीं। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने छापेमारी की पुष्टि की लेकिन उन्होंने किसी की गिरफ्तारी और मामले के संबंध में जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें