आजमगढ़। स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि सोमवार को जिले में विभिन्न संगठनों ने सादगी के साथ मनाया। इस क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में निवर्तमान शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में पुण्यतिथि मनी। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नजम शमीम ने कहा कि वह एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया और हमेशा गरीबों और शोषितों के हित की लड़ाई लड़ी। हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद रखना चाहिए और उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर शाहिद खान, संदीप कपूर, गोविंद शर्मा, रियाजुल हसन, फहीम खान, बालचंद राम, पंकज शर्मा, शादाब अहमद, ताहिर खान, समीर अहमद, मोहम्मद अफजल आदि मौजूद थे। संवाद