पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों की आत्मा
की शांति के लिए गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह शोक सभाएं हुई।
मेजवां
: फूलपुर तहसील क्षेत्र के खुरासो स्थित रामबचन महाविद्यालय में लंबरदार
यादव की अध्यक्षता में शोकसभा हुई, जिसमें पाकिस्तान में सैनिक स्कूल पर
हुए हमले की निंदा की गई।
घटना में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के
लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके डा. अवधेश मौर्य, डा. कनीज फातेमा,
सतीश कुमार गिरि, योगेश उपाध्याय, अमर बहादुर, दिलीप, प्रहलाद यादव, डा.
शरद कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
इसी क्रम में फूलपुर स्थित हिन्दुस्तान
कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक मु. उमर की अध्यक्षता में शोक सभा कर घटना की
निंदा की गई।
अंबारी: अंबारी स्थित आरोग्य निकेतन पर शोकसभा कर आतंकी
हमले में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। दैवज्ञ
दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा ने आतंकी हमले की निंदा की।
अध्यक्षता डा.
नंदकिशोर यादव एवं संचालन त्रिलोकीनाथ पांडेय ने किया। इस मौके पर मोहम्मद
इस्माइल शाह, चंद्रशेखर, डा. सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।
मालटारी :
गांधी शिशु निकेतन मालटारी के बच्चों ने पाकिस्तान के पेशावर में
आतंकवादियों द्वारा निर्दोष छात्रों की निर्मम हत्या के विरोध में मुंह पर
काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला।
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मुकेश राय,
प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, शिवनाथ राम, हरिलाल राम, विश्वनाथ प्रजापति,
रविंद्र कुमार, प्रज्ञा उपाध्याय, अंजली उपाध्याय, सुनंदा मिश्रा आदि
उपस्थित थीं।
उधर, खनियरा स्थित ब्रायो वर्ल्ड एकेडमी में छात्रों ने
पेशावर में हुए आतंकी हमले में मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके
पर प्रधानाचार्या डा. मधुमिता, संरक्षक पंचदेव सिंह आदि उपस्थित थे।