फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से हो कोटे का आवंटन

Fri, 19 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की दूकान के आवंटन को लेकर कंधरापुर थाना क्षेत्र के कुआं देवचंदपट्टी गांव के ग्र्र्र्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कोटे की दूकान का आवंटन मतदान के जरिए किए जाने की मांग की। ग्र्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में बताया कि उनके गांव केे एक अनुसूचित व्यक्ति केे पास पूर्व में कोटे की दूकान का लाइसेंस था।

जिसे अवैध तरीके से निरस्त करा दिया गया। दोबारा लाइसेंस जारी करने के लिए एसडीएम सगड़ी द्वारा खुली        बैठक में निर्णय लेने का आदेश दिया गया था।

 17 दिसंबर को गांव के शिवमंदिर पर ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। इसमें रामसिंगार पुत्र संतलाल और देवेंद्र राय पुत्र परमानंद राय ने दूकान के लिए दावेदारी की थी।
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा बिना मतदान कराए ही कोटे का लाइसेंस देंवेंद्र  राय को दे दिया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से कोटे को निरस्त करते हुए मतदान के जरिए कोटा आवंटन कराने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर ओमकार, बांकेलाल, संजय, प्रकाश, सुनील, हरिश्चंद्र,धनकू राम, मध्रइ राम, लोकई, कोलई, बलदेव राम, पन्नालाल, महंगू राम, सवधू राम, आशीष कुमार, विपिन कुमार, कैलाश राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें