फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑनलाइन एफआईआर का चलन बढ़ा, छह माह में दर्ज हुए 30 केस, चोरी के मामले सबसे ज्यादा

Thu, 26 Jun 2025 05:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आधुनिक जमाने में ऑनलाइन एफआईआर का चलन बढ़ता नजर आ रहा है। छह माह में तीस केस दर्ज किए गए है जिसमें सबसे ज्यादा मामले चोरी के हैं। पुलिस अब अपने डिजीटल नेटवर्क को और भी मजबूत करने में लगी हुई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डिजिटल पहल के तहत अब लोग ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने में रुचि दिखा रहे हैं। बीते छह माह में जिले भर में 30 मुकदमे ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं, जिनमें अधिकांश मामले चोरी से संबंधित पाए गए हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले के तीन थानों में सबसे अधिक तीन-तीन मुकदमे, वहीं छह थानों में दो-दो मुकदमे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज हुए हैं। शेष थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि ऑनलाइन एफआईआर प्रणाली से आम जनता को पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ती और लोग घर बैठे ही अपराध की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि मुकदमे दर्ज करने की प्रक्रिया भी तेज हुई है। साइबर क्राइम, मोबाइल चोरी, वाहन चोरी जैसे मामलों में लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का अधिक उपयोग कर रहे हैं।

आने वाले समय में इस सुविधा के और अधिक प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस विभाग विशेष अभियान चलाने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक कुल 30 मुकदमे ऑनलाइन दर्ज हुए हैं। जिले में करीब सात थाने ऐसे हैं जहां पर एक भी ऑनलाइन मुकदमे नहीं दर्ज हुए।
विज्ञापन


इन थानों में दर्ज हुए इतने मुकदमे : एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गंभीरपुर, पवई व मेंहनगर में तीन-तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं, अहरौला, कप्तानगंज, कोतवाली, तहबरपुर, देवगांव व सिधारी थाने में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।

इसी प्रकार अतरौलिया, कंधरापुर, जहानागंज, जीयनपुर, तरवां, दीदारगंज, निजामाबाद, महराजगंज व रानी की सराय में एक-एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बरदह थाना, फूलपुर कोतवाली, मुबारकपुर, तहबरपुर, सरायमीर, बिलरियागंज व रौनापार थाने में एक भी ऑनलाइन मुकदमे दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें