फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तारों पर गिरे पेड़, फाल्ट से 13 उपकेंद्रों की बिजली गुल

विज्ञापन
बिंद्राबाजार में तार पर गिरा पेड़।संवाद
विज्ञापन
आंधी के साथ बारिश ने बिजली की हालत खराब कर दी है। सोमवार की रात रुक-रुक कर और मंगलवार को दिन में दो बार हुई अच्छी बारिश से फाल्ट के कारण 13 उपकेंद्रों की मेन सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

फाल्ट बनने के तीन तो कहीं चार घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। कई स्थानों पर बिजली तार पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जिले में सोमवार से बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कहीं-कहीं परेशानी भी बढ़ गई है। बिजली निगम के कंट्रोल रूम में सोमवार की रात से मंगलवार की शाम तक 33 केवी के 13 उपकेंद्रों की फाल्ट के कारण बिजली ब्रेकडाउन होने की शिकायतें आईं।
फाल्ट के कारण भोर्रा मड़या, भंवरनाथ, मंझारी, बरदह, कप्तानगंज, गोपालगंज, गौरागहनी, सोफीपुर, तरवा की बिजली तीन से चार घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा दिन में बारिश के कारण ब्रेकडाउन हुए 33 केवी उपकेंद्र अमुवारी नरायनपुर, कपसा, अहरौला, मालटारी की बिजली शाम सात बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा 11 केवी के तीन फीडर कप्तानगंज, मदियापार और सोफीपुर में तार पर पेड़ की डाली गिर जाने से क्षेत्र की बिजली ठप हो गई थी। निगम के लाइनमैनों द्वारा देर शाम तक फाल्ट ठीक करने का काम जारी रहा।
00
बिंद्रा बाजार में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित
बिंद्रा बाजार। स्थानीय बाजार से फोरलेन पर जाने वाले मार्ग पर सोमवार की रात तेज हवा और बारिश के दौरान बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। इससे बाजार की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, उपकेंद्र में भी बारिश का पानी भर गया था। लाइनमैन पेड़ को हटाकर बिजली बहाल करने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन शाम सात बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। पूरे दिन लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हुए।
00 वर्जन
तेज हवा के साथ बारिश होने से 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। फाल्ट को खोजकर सही कराया गया है। चार 33 केवी और दो 11 केवी लाइनों पर काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -अनंत कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता व कंट्रोल रूम प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें