फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा की भूमि पर कथित रूप से बार-बार अतिक्रमण कर जोत-बोकर कब्जा करने के आरोप में जीयनपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई ग्राम प्रधान की शिकायत और राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि अमुवारी नारायणपुर गांव में एक भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है।
ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने इस भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। इसके बाद राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता में गठित टीम ने 30 जुलाई 2026 को मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। पैमाइश के दौरान दिवाकर, रामतीर्थ, सुदामा और चंद्रजीत, निवासी अमुवारी नारायणपुर के कब्जे में भूमि पाई गई।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने मौके पर सीमांकन कर भूमि ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी। आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोगों ने नवीन परती की भूमि से जोत-बोकर किया गया कब्जा नहीं हटाया। ग्राम प्रधान को भी कथित तौर पर कब्जा हटाने नहीं दिया गया। इसके बाद दोबारा पैमाइश कराई गई।
इसमें 0.143 हेक्टेयर भूमि पर चारों लोगों का जोत-बोकर कब्जा पाया गया। राजस्व रिपोर्ट में ग्राम सभा की भूमि पर बार-बार अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। राजस्व रिपोर्ट के आधार पर जीयनपुर थाने में 31 अगस्त को दिवाकर, रामतीर्थ, सुदामा और चंद्रजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें