फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गर्मी में लोड नहीं झेल पा रहे ट्रांसफॉर्मर, सात दिनों में 153 जले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी का प्रकोप न केवल लोगों को परेशान कर रहा है, बल्कि बिजली वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर भी भारी पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफॉर्मर अपनी क्षमता से अधिक लोड नहीं झेल पा रहे हैं, जिसके चलते इस माह के पहले सप्ताह में 153 ट्रांसफार्मर जल गए। जिले में लोगों को 80 उपकेंद्रों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभिन्न क्षमता के करीब 40 हजार ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। सामान्य मौसम में बिजली की खपत कम होती है। इसलिए ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोड की समस्या नहीं आती है, लेकिन जैसे तापमान बढ़ने लगा बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर, एसी और फ्रिज का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और वह जल जा रहे हैं। प्रतिदिन औसतन 22 से 25 ट्रांसफॉर्मरों के जलने की शिकायत वर्कशॉप में आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर रहते हैं। हालांकि वर्कशॉप में प्रतिदिन 30 से 32 ट्रांसफार्मर तैयार किए जा रहे हैं। ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और प्रतिस्थापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ट्रांसफॉर्मरों के जलने की दर 35 से अधिक हो जाती है, तो आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति में समस्या हो सकती है। विभाग के अधिकारी लोगों से बिजली के उपकरणों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील कर रहे हैं ताकि ट्रांसफॉर्मरों पर पड़ने वाला दबाव कम हो सके।
अधिकांश ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड से जल रहे हैं। औसतन 22 से 25 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इसमें 25 केवीए के ट्रांसफार्मर अधिक आ रहे हैं। वर्कशॉप में प्रतिदिन 30 से 32 ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जा रहे हैं। इसलिए अभी ट्रांसफॉर्मरों के बदलने में कोई समस्या नहीं आ रही है।-चंद्रशेखर कुमार, एक्सईएन वर्कशॉप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें