फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आम तोड़ने गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में शनिवार की शाम को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भुड़कुड़ा गांव निवासी आशीष तिवारी शनिवार को शाम चार बजे गांव के पास स्थित बगीचे में आम तोड़ने गया था। इस दौरान वह बगीचे में मौजूद एक पेड़ पर चढ़ा, जहां ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। पेड़ की डालियों से संपर्क में आने के दौरान आशीष हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। रो-रोकर उनका हाल बेहाल है। अतरौलिया थान प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें