फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदलने पर लोगों में नाराजगी

Tue, 27 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बनकटा चौक पर जाम कर ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंकते लोग।
विज्ञापन
तीन दिनों से बिजली न रहने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को हरैया ब्लाक के बनकटा चौक को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रदेश के  ऊर्जा राज्य मंत्री वसीम अहमद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

    बताते चलें कि मऊ कुतुबपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर लगा पांच केवीए का ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। ट्रांसफार्मर के जलने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा पसरा था। लोगों ने बार-बार इसकी शिकायत विभाग से की। लेकिन सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने वहां मौजूद कर्मचारियों से वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी।

  इससे गुस्साएं ग्रामीण सुबह नौ बजे बनकटा चौक पहुंचे और कुर्सी, मेज, चौकी आदि लगाकर मार्ग को जाम कर दिया। बनकटा गांव के प्रधान लौहर यादव ने कहा कि ट्रांसफार्मर के लिए बिजली बिभाग के अधिकारी को मिलकर समस्या से अवगत कराया था। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिससे कई गांवों की बिजली गुल है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। लगभग 11 बजे पहुंचे विभाग के अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा जाम समाप्त कराया। इस अवसर पर  अरविंद यादव, सर्वेश, लालू, केदार, बृजभान, विश्वनाथ, चंद्रविजय, संधि विजय, दिनेश, राजनंदन, रामफेर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें