फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 28 दिन में दूसरी बार फटा ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह क्षेत्र के गोपीगंज में 28 दिन के भीतर 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार को तेज आवाज के साथ दूसरी बार फट गया। हालांकि, इस बार कोई घटना नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफॉर्मर के फटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव में लालमणि के दरवाजे के सामने बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। बीते 14 जुलाई को तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर फट गया था। इससे लालमणि की सास सुमित्रा झुलस गई थीं।
इस बार भी दोपहर में अचानक ट्रांसफॉर्मर से पहले तेज धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर बाद जोरदार धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर फट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई।
विज्ञापन

गांव के प्रेमचंद, लालमणि, कमालुद्दीन, सूबेदार ने बताया कि उसी समय निगम के अधिकारियों से आबादी के बीच से ट्रांसफॉर्मर हटाकर कहीं और शिफ्ट करने की मांग की गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
अवर अभियंता आतीश यादव ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा और उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें