फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से जला ट्रांसफार्मर 28 गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ऊंची गोदाम विद्युत उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को शार्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर के जलने से क्षेत्र के लगभग 28 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र के कर्मचारियों की माने तो उक्त गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल होने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

ऊंची गोदाम स्थित विद्युत उपकेंद्र 33/11 में शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े चार बजे के आस-पास ट्रांसफार्मर की बुशिंग में शार्ट-सर्किट हो गया। इस दौरान चिंगारी से ट्रांसफार्मर में आग पकड़ लिया। जब तक कर्मचारी कुछ कर पाते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद उपकेंद्र की बिजली काटी गई। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग लगने से उपकेंद्र में अफरा-तफरी मच गई थी। एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कल तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें