फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में तीन बार ओवरलोड के चलते जला ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय कस्बे में पिछले एक सप्ताह में तीन बार ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण जल गए। ट्रांसफार्मर के जल जाने से कस्बे में अंधेरा पसरा है। शिकायत के बाद विभाग की लापरवाह रवैये से लोगों में गुस्सा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क जाम कर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग स्थित रामलीला मैदान के पास 250 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह में तीन बार ओवरलोड के चलते जल गया। जिससे आधे कस्बे में अंधेरा पसरा है, पानी को लेकर हाहाकार मचा है। बता दें कि उक्त ट्रांसफॉर्मर से आजमगढ़-फैजाबाद रोड स्थित आस-पास के घरों में विद्युत सप्लाई होती है। पहली बार ट्रांसफार्मर रविवार को ओवरलोड के कारण जल गया। किसी तरह ट्रांसफार्मर लगा। लेकिन पुन: मंगलवार को ट्रांसफार्मर जल गया। बड़ी मशक्कत के बाद तीसरी बार ट्रांसफार्मर लगा। लेकिन वह भी शनिवार की शाम को जल गया। पिछले एक सप्ताह में उक्त स्थान पर तीन बार ट्रांसफार्मर जल चुका है। जिसके कारण कस्बे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। बिजली न रहने से इस भीषण गर्मी में लोग व्याकुल हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शुद्ध पानी को लेकर हो रही है। शनिवार को जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी को दी गई है। जेई विनय कुमार ने बताया कि पंचदेव मंदिर के पास 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगना है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण नहीं लग पा रहा है। यदि वहां उक्त ट्रांसफार्मर लग जाएगा तो लोड कम होगा और ट्रांसफार्मर बार-बार नहीं जलेगा। उन्होंने कहा कि उक्त जला ट्रांसफार्मर जल्द ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें