प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि सीबीएस डाकघरों में वर्ष 2021-22 के लिए वर्ष के अन्त में लेन-देन की गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिए एक और दो अप्रैल 2022को ट्रांजेक्शन दिवस घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनपद-आजमगढ़ एवं मऊ के डाकघरों में काउंटर पर एक एवं दो अप्रैल 2022 को कोई भी वित्तीय लेन-देन का कार्य नहीं होगा। इसके लिए सभी डाकघरों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं कि वे अपने डाकघर में सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर एक नोटिस लगायें। इस संबंध में आम जन-मानस से अपील है कि 30 और 31मार्च 2022 को डाकघर के सीबीएस खातों से संबंधित लेन-देन का जो भी कार्य है उसे करवा लें। 04 अप्रैल 2022 से वित्तीय लेन-देन का कार्य नियमित रूप से चलता रहेगा। पंजीकृत पत्र, पार्सल, स्पीड पोस्ट, ई-एम.ओ.,आधार इनरोलमेन्ट एवं अपडेशन, पासपोर्ट आदि की सेवाएं यथावत जारी रहेगी।