फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेनों में भीड़, पानी लेने के लिए भी नहीं उतरे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। सूर्योपासना का महापर्व छठ बृहस्पतिवार को शुरू होने से पूर्व भी अपने घरों तक पहुंचने वाले लोगों की ट्रेनों में भीड़ रही। आजमगढ़ स्टेशन से होकर बिहार की ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही। बुधवार और बृहस्पतिवार दोनों दिन सुबह शाहगंज, खुरासन रोड, सरायमीर, आजमगढ़, मऊ के स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन में कोच से उतरने चढ़ने में धक्का-मुक्की हुई। आरपीएफ और जीआरपी ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि सीट पर कब्जा न हो जाए, इसलिए पानी लेने के लिए भी नहीं उतरे। स्लीपर और जनरल कोच की हालत सबसे खराब रही। कई यात्री ट्रेनें बदल-बदल कर यात्रा कर घरों को पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बिहार जाने वाली ट्रेनों में छठ पूजा के बाद वेटिंग खत्म होगी। वहीं वापसी सफर भी कठिन है। हालांकि रेल विभाग ने विभिन्न रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाया है। नवंबर में बिहार-झारखंड से मऊ, आजमगढ़, शाहगंज होकर महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें