फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप ने भटकाया रास्ता: संकरी गली में घुसा ट्रक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला; कई भवनों का बारजा क्षतिग्रस्त

Tue, 16 Jun 2026 12:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: गूगल मैप के भरोसे एक ट्रक चालक संकरी गली में घुस गया। जिससे बुरी तरह फंस गया। ट्रक निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई दुकानों व मकानों का बारजा क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे के वीआईपी सड़क क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। ट्रेलर ट्रक गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए एक संकरी गली में घुस गया। गली की कम चौड़ाई के कारण ट्रक फंस गया, जिससे कई दुकानों के बारजे और साइन बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है और उन्होंने नुकसान की भरपाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक बाहरी क्षेत्र का था। वह रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप का उपयोग कर रहा था। मैप द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए वह वीआईपी सड़क से जुड़ी एक संकरी गली में पहुंच गया। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद ट्रक पूरी तरह फंस गया। ट्रक को निकालने के प्रयासों में सड़क किनारे स्थित कई दुकानों के बारजे और टीन शेड उखड़ गए।

यातायात भी बाधित रहा
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। ट्रक के फंसने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलने पर निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गली से बाहर निकाला गया और थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में बुजुर्ग की गोली मारकर की गई थी हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन


दुकानदारों में नाराजगी
दुकानदारों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए क्षेत्र में स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाए जाने चाहिए। उन्होंने बैरियर लगाने की भी मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें