फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: रक्षाबंधन के एक हफ्ते बाद इकलौते भाई की मौत, राखी बंधे हाथ को पकड़ चीख पड़ीं बहनें; जानें हादसा

Sun, 17 Aug 2025 06:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ में फर्राटा फैन गिरने से किशोर की माैत हो गई। पखें मे करंट उतर रहा था। किशोर अपने परिवार का इकलाैता बेटा था। रक्षाबंधन के एक हफ्ते बाद इस दर्दनाक हादसे से हर किसी की आंखें नम हो गईं थीं।
विज्ञापन
बेटे की लाश देख बिलख पड़ी मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: अहरौला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा असिलाई गांव में रविवार शाम किशोर के ऊपर फर्राटा फैन गिर गया। पंखे में करंट था इससे किशोर झुलस गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


अहरौला के विशुनपुरा असिलाई गांव निवासी अंकुश राजभर (16) माता-पिता का इकलौता बेटा था। रविवार को पड़ोस में गया था तभी फर्राटा फैन अचानक उसके ऊपर गिर गया। फर्राटा फैन के करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंकुश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का भाई था। भाई की मौत के बाद बहनें उसके उस हाथ को पकड़कर रो रही थीं जिसमें रक्षाबंधन के दिन राखी बांधी गई थी। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत
रौनापार के वघावर गांव निवासी श्रीकिशुन राम (52) की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। वे तीन अगस्त को किसी बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उपचार करा रहे थे। श्रीकिशुन राम तीन अगस्त की शाम चार बजे घर वघावर से लाटघाट जा रहे थे। रोहुवार के पास अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

श्रीकिशुन राम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी हरैया पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह 4 बजे मौत हो गई। पुत्र उदित कुमार ने रौनापार थाने में तहरीर दी है। परिवार में पुत्र व दो बेटियां हैं। रौनापार थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें