फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: व्यापारी बकाया जमा करें, कुर्की गिरफ्तारी और नीलामी से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य कर व वाणिज्य कर विभाग ने वर्षों से लंबित बकाया राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि अब शासन एवं विभाग बकाया वसूली को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बकायेदार अब बिना ब्याज सहित पूरी राशि जमा किए नहीं बच पाएगा। यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ अर्थदंड, व्यापार स्थल और बैंक खातों की सीलिंग, कुर्की, गिरफ्तारी और नीलामी जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), राज्यकर, आजमगढ़ मंडल श्रीराम सरोज ने बताया कि विभाग के गठन के समय 1949-50 से अब तक भारी मात्रा में बकाया राशि जमा नहीं हो सकी है। यदि मूल बकाया राशि में ब्याज भी जोड़ दिया जाए तो यह रकम और भी अधिक हो जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान में विभाग द्वारा कुर्की अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में जिला प्रशासन की पूरी मशीनरी को सक्रिय करते हुए अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें