आजमगढ़। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। व्यापारियों ने इस अभियान का विरोध शुरू कर दिया है। बगैर स्थापित किए ही नगर से गुमटी, ठेला आदि को हटाये जाने की कार्यवाही से क्षुब्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिला।
जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा ने कहा कि नगर में गुमटी, ठेला और फुटपाथ पर गरीब तबका अपना व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। लंबे समय से जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया जा रहा था कि ऐसे वेंडरों को चिन्हित कर उन्हें वेंडिंग जोन में स्थापित किया जाएगा। छोटे कारोबारी प्रशासन की ओर से सुझाए गए किसी भी स्थान पर स्थापित होने को तैयार है। जिला महामंत्री सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि छोटे कारोबारियों को जिला प्रशासन पहले स्थापित करें फिर उन्हें पटरियां से विस्थापित करें। इस मौके पर पवन अग्रवाल, फिरोज, अनिल, विजय, दिनेश, रामू श्याम, अमेरिका, कमलेश, शंकर, गुप्ता, मनोज कुमार, सुबाष राम, हरिनरायण, सूरज कुमार वर्मा, कर्मवरी, श्रीवत मौर्य, अनिल तिवारी, सूरज वर्मा, आकाश, भोलेनाथ गुप्ता, राहुल गुप्ता, कर्मवीर, मौर्या, अवीना मौर्या, श्रीकांत मौर्य, हरीराम मौर्य, धर्मवीर, गुड्डू, अल्ताफ, सालीम, बृजेश, कैलाश मौर्य, आशीष यादव सहित आदि मौजूद रहे।