फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाभार्थियों को टूल किट और पांच को 13 लाख ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट वितरण व ऋण वितरण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारम्भ गुरुवार को किया गया। जनपद स्तर पर एनआईसी में डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

पांच ट्रेडों के एक-एक व्यक्ति, महेश, मनोज प्रजापति, उपेन्द्र, श्रीकान्त, मंगलदेव को बढ़ई, लोहार, मोची, सुनार, हलवाई को टूलकिट वितरण किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त पांच व्यक्तियों लक्ष्मण विश्वकर्मा को छह लाख, बृजेश कुमार 50 हजार, कृष्णा वर्मा पांच लाख, आशीष कुमार एक लाख, उमाकान्त शर्मा 50 हजार कुल 13 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया। इस मौके पर रंजन चतुर्वेदी संयुक्त आयुक्त उद्योग, एलडीएम शंकर चंद्र सामंत, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, अभय कुमार सुमन, राजेश् कुमार यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें