फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रोच रोड पर गिट्टी डालकर छोड़ा, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। मुबारकपुर के पश्चिम तरफ तमसा नदी के पर बने बलिया-कल्याणपुर पुल के दोनों तरफ अप्रोच मार्ग पर गिट्टी डालकर कई महीनों से छोड़ दिया गया है। ये राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेशमी नगर मुबारकपुर को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए जनता की मांग पर करोड़ों रुपए की लागत से बलिया कल्याणपुर पुल का निर्माण कराया गया ।इसके दोनों किनारों पर अप्रोच मार्ग बनाने के नाम पर खेल किया जा रहा है। मिट्टी डालकर उसके उपर गिट्टी फैलाकर छोड़ दिया गया है। ये स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के लिए जान का जोखिम साबित हो रहा है। आए दिन लोग इस पर फिसलकर चोटिल होते रहते है। प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। वहीं, लारपुर-नैठी सम्पर्क मार्ग भी काफी खतरनाक साबित हो रहा है। अप्रोच मार्ग से लारपुर नैठी सम्पर्क मार्ग पर उतरने के लिए लगभग 10 फिट नीचे उतरना होता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब कोई बड़ा हादसा होगा तभी प्रशासन संज्ञान लेगा। क्षेत्र के राजू यादव, प्रदीप कुमार, इम्तेहान ने इसे ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें