पवई थाना के कोहड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुकुड़ीपुर गांव निवासी व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसके 80 हजार रुपये लेने के बाद उसके बेटे को नौकरी वीजा के बजाए टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया गया। अब पैसा वापस मांगने पर भी नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस को दी तहरीर में अच्छेलाल ने बताया कि मेरे पुत्र ज्ञानचंद को विदेश भेजने के नाम पर मो. जैनू निवासी कुकड़ीपुर ने 80 हजार रुपये लिया। नौकरी वीजा के बजाए टूरिस्ट वीजा पर उसे विदेश भेज दिया गया। उसके पुत्र को कोई काम नहीं मिला और वह किसी तरह वह वहां समय गुजार कर वापस लौट आया। इसके बाद जैनु से 80 हजार रुपये वापस मांगे गए तो वह 10 नवंबर तक देने का वादा किया लेकिन इसके बाद भी उसने पैसा नहीं दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।