फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 15 लाख ले लिया, अब न जमीन दिला रहा न पैसा ही कर रहा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 2017 में लखनऊ में जमीन खरीदने के लिए भारतीय खाद्य निगम के मनोनीत सदस्य व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को कई बार में कुल 15 लाख रुपये दिया था। पैसा लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने उसे अब तक न तो जमीन दिलवाया न ही पैसा ही वापस कर रहा है। पैसा वापसी का दबाव बनाने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने अब थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के हुसामपुर गांव निवासी जगरनाथ यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2017 में भारतीय खाद्य निगम के मनोनीत सदस्य व फूलपुर काेतवाली क्षेत्र के रहने वाले रामरतन से लखनऊ में जमीन की खरीद को लेकर बात हुई। रामरतन ने इंदिरा नगर में ही जमीन दिलाने की बात कहते हुए तीन लाख रुपये एडवांस ले लिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में कर के कुल 15 लाख रुपये रामरतन के द्वारा लिए गए। बाकी पैसा रजिस्ट्री के वक्त दिए जाने की बात कही गई। छह साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसे न तो रामरतन ने जमीन दिलाई न ही पैसा ही वापस किया। पैसा वापसी का दबाव बनाने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रानी की सराय पुलिस ने रामरतन के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें