फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आधी रात को सड़कों पर उतरे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार की रात डीएम विशाल भारद्वाज सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने गरीबों में जहां कंबल बांटा, वहीं सड़कों के किनारे सो रहे लोगों को रैन बसेरे में पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

कोहरे और गलन ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। ऐसे में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। गलन के इस मौसम में जनपद में जलाए जा रहे अलाव आदि का जायजा लेने के लिए शनिवार की रात डीएम विशाल भारद्वाज मातहतों संग सड़कों पर उतर गए। डीएम जब चौक पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर दिहाड़ी मजदूर और रिक्शा चालक ठंड से ठिठुर रहे थे। उन्होंने उन्हें कंबल प्रदान किया। साथ ही सड़कों के किनारे साेते मिले लोगों को ईओ नगरपालिका को रैन बसेरा में भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम का काफिला सीधे जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उन्होंने मरीजों को मिले कंबल आदि के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने मरीजों के साथ आए परिजनों से बात की और उन्हें रैन बसेरे में ठहरने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि नगर क्षेत्र में अलाव के लिए जो भी स्थान अलाव जलाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। सभी जगहों पर अलाव जलता हुआ मिला है, जो भी लोग इधर-उधर भटकते मिले हैं उन्हें रैन बसेरों में भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें