बलरामपुर शहर कोतवाली के हाफिजपुर क्षेत्र में बुधवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर तांगा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी 55 वर्षीया लंबू पुत्र दुधारक तांगा (घोड़ा गाड़ी) चलाता था। रोज की तरह बुधवार की शाम वह तांगा लेकर हाफिजपुर चौराहे से गुजर रह था। इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लंबू गंभीर घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था।