फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 12 गांवों में ताड़ी की दुकानों पर छापा, लबनी और घड़े तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग पर खुलेआम चल रहे अवैध ताड़ी के कारोबार पर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मोहम्मदपुर, कांखभार, महुला, जीयनपुर सहित 12 गांवों में नाबालिगों और अन्य लोगों द्वारा सड़क किनारे लगाई गई ताड़ी की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान ताड़ी की लबनी, घड़े आदि को तोड़कर नष्ट कर दिया और बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा ताड़ी बेचते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। कार्रवाई के बाद सड़कों और गांवों में ताड़ी की बिक्री पूरी तरह बंद हो गई है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के नेतृत्व में जीयनपुर और रौनापार की महुला पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने की।
क्षेत्र में ताड़ी की खुलेआम बिक्री के कारण भारी संख्या में वाहन चालक सड़क किनारे रुककर 50 रुपये प्रति लीटर की दर से नशीली ताड़ी का सेवन करते थे, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं।
विज्ञापन

नशे में वाहन चलाने से ट्रक, मोटरसाइकिल और पिकअप चालक न केवल दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे, बल्कि सड़क पर अव्यवस्था भी फैल रही थी।क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि अवैध ताड़ी के कारोबार पर नकेल कसने के लिए 20 सिपाहियों और चार दरोगाओं की टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें