फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाइयों की कलाई पर बहनें आज बांधेंगी स्नेह की डोर

विज्ञापन
बरदह में राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी, वहीं भाई भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार देंगे।
विज्ञापन

पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में रौनक छाई रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व राखियों की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी चहल-पहल रही।
बहनों ने अपनी पसंद के अनुसार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खरीदारी की। इस बार सामान्य राखियों के साथ चंदन, रुद्राक्ष, मोती और डिजाइनर राखियों की भी खूब मांग रही।
विज्ञापन

बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, म्यूजिक और लाइट वाली राखियां भी दुकानों पर आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बहनों ने भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन की राखियां खरीदीं।
शहर के मुख्य बाजार, चौक, सिधारी, मातबरगंज, हर्रा की चुंगी सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों बरदह, लालगंज, मुबारकपुर, शाहगढ़ में राखी की अस्थायी दुकानें और स्टाल सजे रहे। अंतिम दिन खरीदारी करने पहुंची महिलाओं और युवतियों की भीड़ से बाजार गुलजार रहा।
दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों की विभिन्न वैरायटी सजाकर रखी थीं। राखियों के साथ भाइयों के लिए उपहार खरीदने का भी सिलसिला चलता रहा।
बहनों ने कपड़े, घड़ी, पर्स, परफ्यूम, मिठाई और अन्य उपहार खरीदे, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को देने के लिए कपड़े, चॉकलेट और अन्य उपहारों की खरीदारी की। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। आज बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी।
00
चंदन, रुद्राक्ष की राखियों की खूब हुई खरीदारी
अतरौलिया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व की तैयारी देर शाम तक होती रही। राखी, कपड़े, सृंगार, ज्वेलरी और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बाजार में जगह-जगह राखी की दुकानें सजी हैं। चंदन और रुद्राक्ष की राखियों की खूब खरीदारी हुई। इसके अलावा दुकानों पर रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइन की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में राखी की कीमत 10 से लेकर ढाई सौ रुपये तक की राखियां बिकीं। बहनों ने अपने भाइयों की पसंद के अनुसार राखियों की खरीदारी की। बढ़ी कीमतों के कारण लोग बजट के अनुसार सामान की खरीदारी कर रहे हैं। संवाद

बरदह में राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें