फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की बोगी में लटका शव मिलने से सनसनी

Mon, 23 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज से बलिया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की बोगी में सोमवार की सुबह अज्ञात अधेड़ का शव बोगी की छत से लटकते मिलने पर सनसनी फैल गई। शव को दीदारगंज रेलवे स्टेशन से सवार होने वाले यात्री ने देखा। साथ ही उसने इसकी सूचना गार्ड को दी। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष आरसी आनंद ने ट्रेन के आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक जांच के प्रभारी ने प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या बताया। जबकि मौका मुआयना से घटना हत्या लग रही है।
विज्ञापन


बताते चले कि आजमगढ़ होकर गुजरने वाली शाहगंज-बलिया पैसेंजर (55138) शाहगंज रेलवे स्टेशन से अलसुबह 5:30 बजे चलती है। यह आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे पहुंचती है। सोमवार की सुबह शाहगंज से चली ट्रेन की बोगी संख्या-09490 में दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर एक यात्री सवार हुआ। वह बोगी की छत से लटकती अधेड़ की लाश को देखकर भयभीत हो गया। यात्री अगले स्टेशन पर उतरकर गार्ड को इसकी सूचना दी। फिर दूसरी बोगी में सवार हो गया। गार्ड ने इसकी सूचना जीआरपी आजमगढ़ को दी।

 आठ बजे के करीब जब ट्रेन आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी थानाध्यक्ष और नायब दरोगा जगदीश कुशवाहा ने शव को कब्जे में ले लिया। ट्रेन के जाने के बाद पुलिस शव का शिनाख्त कराने में जुटी है। घंटों प्रयास के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा पाई। मृतक की जेब से एक्सप्रेस ट्रेन का कोलकाता से आजमगढ़ तक का टिकट मिला। इसके अलावा, उसकी शर्ट पर डीएन टेलर बिलरियागंज का स्टीकर लगा मिला।
विज्ञापन


जीआरपी ने फोरेंसिक जांच टीम को इसकी सूचना दी। स्टेशन पहुंचे फारेंसिक जांच टीम के प्रभारी राहुल ने रिपोर्ट दी कि प्रथम दृष्टया यात्री की मौत हैंगिंग से हुई। थानाध्यक्ष जीआरपी आरसी आनंद ने बताया कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही वे इस घटना के बाबत कुछ कह पाएंगे।

बोगी में मिली लाश में थे कई पेच ः पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लटकती मिला लाश के मामले में यात्री की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी है क्योंकि यात्री का पैर बोगी में फर्श से मात्र तीन सेमी ऊपर था, जबकि बैठने वाली सीट से नीचे था। इसके अलावा दूसरा प्रश्न यह है कि क्या कोलकाता से आजमगढ़ तक की यात्रा करने वाले यात्री के पास कोई भी सामान नहीं रहा होगा।
विज्ञापन


उसकी जेब से ना तो कोई कागज मिला, ना ही रुपया और सामान, टिकट भी उसके पैंट की अंदर वाली जेब में था। ऐसे में यात्री की मौत संदेह के घेरे में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें