फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का दिया टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। हथकरघा महानिदेशक उप्र केपी वर्मा ने शनिवार को विपणन केंद्र पर बुनकरों से मुलाकात की। बुनकरों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बीसी सखियों के लिए एक लाख साड़ी तैयार करने के लिए अधिक से अधिक बुनकरों को योजना से जोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन

नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत क्लस्टर योजना के बारे में बुनकरों से चर्चा की। बीसी सखी ड्रेस (साड़ी) का कार्यशाला का भी निरीक्षण किया । कहा कि मुबारकपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बीसी संखी के लिए साड़ी तैयार करने के लिए बुनकरों को सरकार कच्चा माल मुफ्त मुहैया करा रही है। एक लाख साड़ी तैयार करने का लक्ष्य है। इसलिए जो भी बुनकर जुड़ना चाहता है, वह योजना से जुड़ सकता है। महानिदेशक केपी वर्मा ने बताया कि बीसी सखी योजना के अलावा नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बुनकरों को क्लस्टर से जोड़ना है। नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट प्रोग्राम योजना के तहत बुनकरों को पचास हजार से लेकर 5 लाख तक 6 प्रतिशत के दर से ऋण दिया जाता है। इसके अलावा बुनकरों की मौत या दुर्घटना में जान जाने पर बीमा की सुविधा भी है। पहले यह बीमा जीवन बीमा कम्पनी के तहत होता था वह अब बैंक के माध्यम से किया जाता है। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह उत्पादन प्रबंधक, अरविंद कुमार सहायक आयुक्त, राधे श्याम टीआई, हाजी इफ़्तेख़ार मुनीम, हाजी गुलाम सरवर, अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, हाफिज अजीमुर्रहमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें