फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार लिंक फेल, यात्री परेशान

Fri, 09 Jun 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को तीन बार लिंक फेल होने से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। तीन बार फेल्योर होने से गर्मी में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग पौने चार घंटे तक लिंक बाधित रहने से जहां रिजर्वेशन कराने आए यात्रियों को परेशान होने के बाद भी बर्थ नहीं मिल सका, वहीं अनारक्षित बुकिंग काउंटरों पर टिकट लेने के प्रयास में लोकमान्य सुपरफास्ट, श्रमजीवी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल के कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन


मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजेंद्र राम और मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लिंक फेल्योर से यात्रियों को काफी परेशानी हुई पर टिकट बिक्री पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। पहली बार लिंक फेल्योर दिन में 12 बजकर 10 मिनट से एक बजकर 10 मिनट तक रहा। इसकी वजह पावर का फेल्योर होना रहा। पावर फेल होते ही बुकिंग और आरक्षण कार्यालय का लिंक फेल हो गया और टिकट प्रिंटिंग का कार्य प्रभावित हो गया। गर्मी में अचानक पावर फेल होते ही यूपीएस ने काम करना बंद कर दिया।

तकनीकी खराबी दूर कर एक बजकर 10 मिनट पर टिकट बुकिंग का कार्य आरंभ हुआ कि 20 मिनट बाद ही दोबारा लिंक फेल्योर की समस्या आई, जिसे संचार विभाग से कर्मचारी तीन बजे दुरुस्त कर सके तब जाकर कार्य आरंभ हुआ। शाम चार बजकर 40 मिनट पर एक बार फिर लिंक फेल होने से यात्रियों का धैर्य जवाब दे दिया और वे हो हल्ला मचाने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षा तंत्रों ने उन्हें तकनीकी गड़बड़ी बताकर शांत कराया। इस दौरान कई लोगों को कंफर्म आरक्षण नहीं मिल सका तो उन्होंने अपनी   भड़ास रेलकर्मियों की लापरवाही बताकर निकाली।
विज्ञापन


शाम पांच बजकर 45 मिनट पर लिंक कनेक्ट होने पर आरक्षण और बुकिंग का कार्य आरंभ हो सका। लिंक फेल्योर के दौरान अनारक्षित बुकिंग काउंटरों पर टिकट ले रहे कई यात्रियों का बुकिंग क्लर्क से बहसबाजी भी हुई लेकिन सुरक्षा तंत्रों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें