फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय स्टेशन के नाम पर आंदोलन तेज

Fri, 09 Jun 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
मुगलसराय स्टेशन के नाम पर आंदोलन तेज
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर करने के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को कांग्रेसियों द्वारा पुतला दहन की कोशिश के दौरान पुलिस से हुई झड़प के बाद कांग्रेसियों ने जीटी रोड किनारे स्थित शास्त्री पार्क में अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत की है। गुरुवार को मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने सभा को संबोधित किया और प्रशासन को ललकारा। दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री पार्क में अनशन की शुरूआत की।       
विज्ञापन


नगर के रेलवे ओवरब्रिज के समीप जीटी रोड के किनारे लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन जारी रहा। दूसरे दिन धरना के समर्थन में आए मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने स्टेशन का नाम बदलने का विरोध किया। कहा कि पंडित दीनदयाल की मौत मुगलसराय स्टेशन पर हुई थी। यदि इस आधार स्टेशन का नाम रखा जा रहा है तो पहले दिल्ली स्टेशन का नाम महात्मा गांधी के नाम पर होना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस के गांधीवादी तरीके से आंदोलन के दौरान पुलिस के किए गए दुर्व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। इस मौके पर मधु राय, हीरालाल शर्मा, सतीश बिंद, शमीम मिल्की, अशोक यादव, श्रीराम यादव, शाहिद तौसिफ, बृजेश गुप्ता, अकील अहमद, मुजाहिद अख्तर, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर, संजय मिश्र आदि रहे। अध्यक्षता रामजी गुप्ता ने और संचालन अकील अहमद बाबू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र किशोर पांडेय ने की।
विज्ञापन


लंबे समय से मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने गुरुवार को सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री पार्क में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की। न्यास के संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल के नाम पर करने का प्रदेश सरकार का प्रस्ताव जिले के लोगों के साथ धोखा है।


यह शास्त्री जी की वैचारिक हत्या करने समान है। भागवत नरायन चौरसिया ने कहा कि मुगलसराय स्टेशन का नाम शास्त्री जी के अलावा किसी के नाम पर भी रखा गया तो हम लोग किसी भी हद तक जाकर आंदोलन करेंगे। निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। इस मौके पर संतोष कुमार पाठक, नरायन गोंड, अभिषेक नरायन, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, अमित कुमार, मोहित श्रीवास्तव, बृजेन्द्र कुमार, दिनेश यादव, कुमार नंदजी उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें