फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : पास कराने के नाम पर छात्र से फिर से मांगे गए तीन हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद के मुईया मकदूमपुर गांव निवासी एक इंटर के छात्र के पास बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि बोर्ड से बोल रहा हूं तुम तीन-चार नंबर से फेल हो रहे हो, पास होना है तो तीन हजार रुपये तत्काल भेज दो। छात्र ने इस बाबत जानकारी परिजनों को दी। फिर परिजनों ने निजामाबाद थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को आने वाला है। इसके पूर्व पास कराने के नाम पर छात्रों के मोबाइल नंबरों पर लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला खुद को बोर्ड का कर्मचारी बता रहा है और पास कराने के नाम पर तीन से पांच हजार रुपए तक की डिमांड कर रहा है। बृहस्पतिवार को मुईया मकदूमपुर गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र आदित्य कुमार के पास भी ऐसा ही फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम दो-तीन नंबरों से फेल हो रहे हो। पास होना हो तो तीन हजार रुपये भेज दो। आदित्य के पूछने पर फोन करने वालेे ने एक खाता नंबर भी दे दिया। इसके बाद छात्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने निजामाबाद थाने पर फोन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें