फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 190 समितियों पर पहुंची तीन हजार एमटी डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रबी फसलों की बोआई की किसान तैयारी कर रहे हैं। इसे देखते हुए सहकारिता विभाग ने अब तक 190 समितियों पर तीन हजार मीट्रिक टन डीएपी और 2250 मीट्रिक टन यूरिया भेज दिया है। साधन समितियों से उन्हीं किसानों को उर्वरक मिलेगा जो समिति के सदस्यों होंगे या फिर जिनकी फार्मर आईडी बनी होगी। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार जिले में 2.73 लाख हेक्टेयर में रबी की विभिन्न फसलों की बोआई की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा गेहूं की 225724 हेक्टेयर और सरसों की 31852 हेक्टेयर में बोआई की जानी है। अच्छी पैदावार के लिए किसान बोआई के समय खेतों में डीएपी और एनपीके डालते हैं।
विज्ञापन

रबी के समय इसकी मांग भी बढ़ जाती है। बोआई के दौरान किसानों को उर्वरक की समस्या न हो इसके लिए सहकारिता विभाग अब तक तीन हजार मीट्रिक टन डीएपी और 2250 मीट्रिक टन यूरिया 190 साधन सहकारी समितियों पर भेज चुका है। बचीं अन्य समितियों पर भी डीएपी जा रही है, लेकिन साधन सहकारी समितियों से वही किसान अब उर्वरक ले सकेंगे जो समिति के सदस्य होंगे या फिर जिनकी फार्मर आईडी बनी होगी। अन्य किसानों को निजी दुकानों से ही उर्वरक लेना होगा।
गोदाम में रखी है 4111 एमटी डीएपी
तीन हजार एमटी समितियों पर भेजे जाने के बाद विभाग के पास अभी 4111 मीट्रिक टन डीएपी और 911 मीट्रिक टन एनपीके पड़ी है। एआर सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि रबी सीजन के लिए विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में डीएपी है। इसके अलावा 5870 मीट्रिक टन यूरिया भी है। जिन समितियों से उर्वरक की डिमांड होगी वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अब तक समितियों पर तीन हजार मीट्रिक टन डीएपी और 2250 मीट्रिक टन यूरिया भेजी जा चुकी है। बची समितियों पर भी जल्द उर्वरक पहुंच जाएगा। जिन समितियों पर उर्वरक खत्म हो रहा है वह डिमांड भेज दें ताकि समय समितियों पर उर्वरक पहुंचाया जा सके। - अजय कुमार, एआर सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें