फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के तीन वाहनों के साथ तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस मंगलवार को संजरपुर बाजार के पास से चोरी के तीन वाहनों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। पुछताछ के दौरान चोरों ने बताया की सभी चोरी के इन वाहनों को बेचने के लिए छिपाकर रखा था। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार हुए चोरों में सरफराज शाह पुत्र मुमताज गंभीरपुर थाने के रानीपुर रजमो गांव, अबुल वैश पुत्र अबुल कैश गंभीरपुर थाने के शिवराजपुर गांव और आफताब शेख पुत्र इकरार दीदारगंज थाने के भादो गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल सिंह मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर मंगलवार को संजरपुर बाजार से इन्हें गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक पुलिस जानकारी होने पर संजरपुर बाजार में चेकिंग करने लगी। इस दौरान तीनों बोलेरो से आते हुए दिखे। पुलिस इन्हे रोककर गाड़ी का पेपर मांगी तो नहीं दिखा सके। ऐसे में तीनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान बताया की बोलेरो चोरी का है। पुलिस इनकी निशानदेही पर चोरी की मैजिक, और आटो रिक्शा भी बरामद कर की। एसपी मुताबिक गिरफ्तार तीनों चोरों को जेल भेजवा दिया गया। गाड़ी मालिक और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें