फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं पर बरसाए गये फूल, प्रशस्ति पत्र देकर की गई हौसलाअफजाई

विज्ञापन
अहरौला थानाध्यक्ष संदीप यादव को अंगवस्त्रऔर प्रशस्ति-पत्र देते सामाजिक कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया/कटानी बाजार। इस समय जहां पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है तो वहीं पर स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग व अन्य लोग अपनी जान को जोखिम में डालते हुए कोरोना योद्धा का कार्य कर रहे हैं। कोरोना योद्धाओं के इस साहसिक कार्य के कारण लोग उनका दिल से आभार भी व्यक्त कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में अतरौलिया में कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे एसडीएम बुढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्र, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, अधिशासी अधिकारी अंजली वर्मा सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंद्रजीत तिवारी, राजेश सिंह, रमाशंकर वर्मा, रमेश सिंह रामू, आनंद तिवारी, श्याम बिहारी चतुर्वेदी सहित आदि लोग उपस्थित थे। इसी क्रम में महराजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय और उनकी पुलिस कर्मी की टीम की बहादुरी को सलाम करते हुए भाजपा जनों सहित अन्य की तरफ से गमछा, माक्स और फुल बरसाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा सच्चिदानंद सिहं सच्चा, कुन्दन तिवारी, बजरंगी विश्वकर्मा, अतुल तिवारी, बाक्सर भाई, डाक्टर राजेश तिवारी, हनुमान सेठ, रिशु राडी,विवेक राजभर, पुजारी राजभर, रामाकान्त यादव, शौर्य सिहं कौशिक, अगंद यादव सुनील यादव जवाहिर मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

बुढ़नपुर में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र तथा सीओ शीतला प्रसाद पांडेय को सम्मानित करते सामाजिक कार्- फोटो : AZAMGARH

महराजगंज थाना पुलिस को सम्मानित करती नारायणी सेना।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें