फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः अश्लील वीडियो देखकर तीन किशोरों ने मासूम के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 13 Apr 2021 10:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आज़मगढ़ के निज़ामाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को छह साल की बच्ची के साथ तीन किशोरों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया। मासूम का मेडिकल कराया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि किशोरों ने अश्लील वीडियो देखने के बाद यह घटना की।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित मासूम की मां ने बताया कि रविवार को गांव के तीन किशोर उसकी बेटी को खेलते समय उठा ले गए थे और सभी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान घर में कोई सदस्य नहीं होने के कारण जानकारी नहीं हो सकी थी।

खेत से लौटकर आने के बाद बेटी ने घर वालों को जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में आरोप सही पाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर बाल संरक्षण गृह भेज दिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें