फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर किसी से बहस करने के बाद दुपट्टे के फंदे में लटककर विवाहिता ने दी जान, पति विदेश में करता है नौकरी 

Tue, 13 Apr 2021 07:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आजमगढ़ के भीलमपट्टी गांव निवासी एक विवाहिता ने सोमवार रात दुपट्टे के सहारे चुल्ले से फंदा लगा कर जान दे दी। घटना के समय वह अपनी जेठानी की पुत्री के साथ सोई थी। रात में बच्ची की आंख खुली तो चाची को फंदे में लटकता देख वह चीख पड़ी। उसके बाद घरवाले जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के दोषपुर निवासी रामनयन पांडेय ने अपनी भतीजी पूजा (23) का विवाह डेढ़ साल पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र के भीलमपट्टी गांव निवासी मनोज पांडेय पुत्र जगदंबा पांडेय के साथ किया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद मनोज कमाने के लिए विदेश चला गया। सोमवार रात पूजा जेठानी की छह साल की बेटी के साथ अपने कमरे में सोई थी।

वह मोबाइल पर किसी से बात की थी। व्हाट्सएप पर किसी से उसकी कहासुनी व गालीगलौज भी हुई। इसके बाद उसने दुपट्टे से छत के चुल्ले से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। देर रात साथ सो रही बच्ची की आंख खुली तो चाची को फंदे से लटकता देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


बच्ची की चीख सुन कर परिवार के लोग भी कमरे में पहुंचे तो पूजा को फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस व उसके मायके वालों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जांच के लिए मृतका के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। मोबाइल चैट में उसकी किसी से कहासुनी की बात सामने आ रही है।

वहीं घटना की जानकारी पर मृतका के चाचा रामनयन पांडेय व अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए लेकिन किसी ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ श्री प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने व पीएम के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें