मऊ जिले के गोठा स्थित विद्युत उपकेंद्र के मेन फीडर पर मंगलवार को बिजली गिरने से सगड़ी तहसील के मिर्जापुर (मालटारी ), मऊ कुतुबपुर, लाटघाट तीनों विद्युत उपकेंद्रों को होने वाली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते सगड़ी तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में आपूर्ति ठप है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर (मालटारी ), मऊ कुतुबपुर, लाटघाट तीनों विद्युत उपकेंद्रों में मऊ जिले के गोठा के पावर हाउस से बिजली आती है। मंगलवार की दोपहर गोठा के मेन फीडर पर बिजली गिर गई। इससे फीडर जल गया। इसके चलते तीनों विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मालटारी, मिर्जापुर, नदौरा, जमीन मुहम्मदपुर, पारीपट्टी, राजूपट्टी, भदाव, बरकोठा, कुदारन तिवारी, रामगढ़, बांसगांव, मऊ कुतुबपुर, बाजार गोसाईं, जमीन मोहम्मदपुर, देवापार, अंजान शहीद, तुरकौली, करसौली, कालिकापुर, पकवाईनार, गोड़इतपट्टी, देवापार, घाघरा, तरौका, सहनूपुर, मुइयापार, बहावनपुर, बनकटा, अजुवा, सगड़ी, सरगहा सागर, पुराबालनरायन, इसरापार, बछउरखुर्द, इटैली, ब्रह्मौली,
जोकहरा, लुचुई, खाड़, हासपुर, अखईपुर सहित सैकड़ों गांवों में बिजली गुल है। बिजली न रहने से एक तरफ जहां घरों में अंधेरा पसरा है। वहीं नलकूप बंद पड़े हैं। एसडीओ कुबेर लाल ने बताया कि गड़बड़ी ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हैं। खराबी ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।