रानी की सराय। कस्बे के निजामाबाद मोड़ पर शुक्रवार दोपहर बाइक से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। थाना क्षेत्र केमोलनापुर गांव निवासी रामआश्रय (65) पुत्र चतुरी बाइक से बाजार जा रहे थे। निजामाबाद मोड़ के पास बाइक रोकनी चाही, इस दौरान वहीं पर गिर पड़े। जबतक लोग उठाते मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पंचायतनामा बनवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के अनुसार वो काफी समय से बीमार थे।