फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से तीन और की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 54

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से गुरुवार को भी जनपद के तीन मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक शहर के फराशटोला, दूसरे मुबारकपुर के कटरा के और तीसरे फूलपुर के रहने वाले थे। तीनों मौत की पुष्टि मेडिकल कालेज के कोरोना सेल के नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ. नियाज ने की है। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 54 पहुंच गई है। सभी का दाह संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल चक्रपानपुर के कोरोना सेल को नोडल अ धिकारी द्वितीय डॉ. नियाज ने बताया कि शहर के फराशटोला निवाली 55 वर्षीय कपड़े का दुकानदार को सांस लेने में दिक्कत होने पर आठ अगस्त को जिला अस्पताल ले जाया गया था। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टी होने पर मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया था। गुरुवार को सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, मुबारकपुर के कटरा निवासी पति-पत्नी की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। क्लीनिक संचालक पति की हालत खराब होने पर उनको 19 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम को उनकी भी मौत हो गई। इसी तरह देर शाम 62 वर्षीय फूलपुर के रहने वाले वृद्ध की मौत कोरोना से हो गई। इस तरह जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 54 पहुंच गई है। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार उनका दाह संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें