फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर के बाहर खड़े थे तीन बदमाश, युवक ने पीछा किया तो मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर, आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के कटाई गांव में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तरवां के कटाई गांव निवासी रितेश सिंह (30) शनिवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद सोने जा रहा था। तभी मां ने देखा कि घर के बाहर तीन लोग बाइक लेकर खड़े हैं। मां ने बेटे रितेश को बुला कर देखने को कहा। जब रितेश सिंह बाहर जाकर देखा तो तीनों बाइक लेकर जाने लगे। थोड़ी दूर पर जाकर बाइक हौदी से टकरा गई इससे बाइक सवार बदमाश गिर गए। रितेश पास में पहुंच कर पूछने लगा तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, जो रितेश के बाएं हाथ के कंधे पर लग गई। परिजन सूचना पुलिस को दिए। पुलिस मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस न मिलने पर परिजन सुबह प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आए जहां इलाज चल रहा है।
00
बाइक सवार दो बादमाशों से युवक से मारपीट की थी। बदमाशों की बाइक भी गिर गई थी। बदमाशों ने युवक की बांह में गोली मार दी है। हालांकि युवक अभी खतरे से बाहर है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बदमाशोंं की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।- शुभम अग्रवाल, एएसपी/सीओ लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें