फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम मेघई खास नहर पुलिया के पास टीम पर फायर कर भाग रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइक, कटे पार्ट्स, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। रविवार देर शाम टीम पुलिया पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार आते दिखे।
विज्ञापन

टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। टीम ने उनका पीछा किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि, कोई जख्मी नहीं हुआ। टीम ने घेराव कर दोनों को पकड़ लिया। बदमाशों की पहचान शिव सिंगार चौहान निवासी उमरी शेखपुर, विवेक चौहान व विजय चौहान निवासी महावतगढ़ थाना कोतवाली जीयनपुर के रूप में हुई है। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें