फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये नगदी सहित तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। नगर पंचायत कटघर लालगंज के घमिरिया पार्क के पास रहने वाले एक व्यक्ति के घर में सोमवार की रात छत के रास्ते भीतर घुसे चोर एक लाख रुपये नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण और कीमती सामान पार कर ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस शक के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रामाश्रय सोनकर पुत्र रजई देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार के निवासी हैं। उनका घर लालगंज कस्बे में घमिरिया पार्क के पास स्थित है। रामाश्रय के मुताबिक सोमवार की रात वह परिवार के साथ सो गया था। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते भीतर घुसे और एक लाख रुपये नगद सहित तीन लाख रुपये मूल्य का आभूषण और सामान चुरा ले गए। चोरी गए आभूषणों में मंगलसूत्र, सोने का लाकेट, पायल, झाला, मीना आदि शामिल है। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग सोकर जगे तो कमरे में बिखरा सामान देखकर अवाक रह गए। इस दौरान खोजबीन करने पर अटैची और बक्सा घर से थोड़े दूर पर टूटे हाल में फेंका मिला। रामाश्रय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी लालगंज मौका मुआयना के बाद घटना के खुलासे के लिए शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें