फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र के एजेंट से तीन लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। भवानी पट्टी गांव के पास बुधवार को बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले एजेंट से एक बाइक पर सवार दो बदमाश तीन लाख रुपये, बाइक की चाबी, तीन एटीएम कार्ड, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। दोनों बदमाश असलहा लिए हुए थे। घटना के समय पीड़ित बैंक से रुपये निकालकर अपने केंद्र पर जा रहा था। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित श्रवण कुमार चौरसिया पुत्र राजकुमार कप्तानगंज के हरकिशुनपुर देवपुर गांव का निवासी है। उसने कप्तानगंज थाने को गोपालगंज बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र खोला है। बुधवार की दोपहर को श्रवण कुमार ने कप्तानगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से तीन लाख रुपये निकाला। एक बैग में रुपये रखकर बाइक से वापस सेवा केंद्र जाने लगा। जैसे ही वह भवानी पट्टी गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। कुछ दूर आगे निकलकर बदमाशों ने अपनी बाइक बीच रास्ते में खड़ी कर दी। मजबूरन श्रवण को अपनी बाइक रोकनी पड़ी। बदमाश अपनी बाइक से उतरे और श्रवण के कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद बैग लेकर फरार हो गए। बैग में तीन लाख रुपये नगद, तीन एटीएम कार्ड, तीन बैंक का पासबुक और मोबाइल था। जाते समय बदमाशों ने श्रवण के बाइक की चाबी भी निकाल ली। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक श्रवण की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें