फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत

Wed, 03 Jan 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर बाजार के पास बुधवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से जहां बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति घायल हो गया। वहीं मेहनाजपुर बाजार में साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित बाइक पलट जाने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि मंगलवार की रात बरदह थाना क्षेत्र के चकचोर्रा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक पलट जाने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सभी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

बलरामपुर संवाददाता के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के खेमऊपुर गांव निवासी सरोज देवी (40) बुधवार को अपने पति दिनेश सिंह की बाइक पर बैठकर जिला मुख्यालय आई थी।
विज्ञापन


घर लौटते समय दोपहर को अनियंत्रित ट्रक से उसकी बाइक में टक्कर लगने से दिनेश और उसकी पत्नी सरोज गंभीर रुप से घायल हो गई।

सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश के पैर में अधिक चोट लगने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मेहनाजपुर संवाददाता के मुताबिक मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिहुका अबीरपुर गांव निवासी संतोष उर्फ सिंटू (18) पुत्र सुनील मंगलवार की दोपहर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।

रास्ते में साइकिल सवार को बचाने में उसकी बाइक पलट गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। उसका पिता मुंबई में आटोरिक्शा चलाता है।

मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के रशूलपुर गांव निवासी रमेश बिंद (34) पुत्र बृजमोहन मंगलवार की रात अपने ट्रक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसका ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इसमें दबकर रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें