फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक नपा सभागार में संपन्न हुई। जिसमें पालिकाध्यक्ष को 25 लाख रुपये का वित्तीय पावर सदस्यों की सहमति से प्रदान किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में नगर की मूलभूत सुविधाओं जैसे सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश और अलाव आदि के साथ ही कूड़ा डंपिंग ग्राउंड को लेकर चर्चा हुई। बताते चलें कि नगर क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या कूड़ा निस्तारण की है। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड न होने के कारण नगर से निकलने वाले हजारों टन कूड़े को तमसा किनारे बंधे पर गिराया जाता है। जिससे होने वाले प्रदूषण से आसपास के लोग काफी परेशान रहते हैं। नगर पालिका द्वारा काफी दिनों से प्रशासन से जमीन की मांग की जा रही थी। प्रशासन ने रानी की सराय विकास खँड के मझगावां में जमीन तो उपलब्ध करा दी। लेकिन इस जमीन तक वाहनों के पहुंचने के लिए रास्त नहीं था। बुधवार को बैठक में रास्ते की जमीन के लिए भूमि क्रय करने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह सहित सभी वार्डों के सभासद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें