अलग-अलग स्थानों पर चौबीस घंटे के अंदर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के समय वृद्धा पैदल बाजार जा रही थी, जबकि युवक रिश्तेदार के घर जा रहा था। चंडीगढ़ जाने के लिए अधेड़ वाहन के इंतजार में सड़क पर खड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव निवासी इलियास शहजाद (35) पुत्र मो. गुड्डू शुक्रवार की सुबह बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जब वह मोहिउद्दीनपुर गांव के पास नहर की पटरी पर पहुंचे तो सामने से जा रहे ट्रक से पास लेने लगे। इलियास ट्रक से पास लेकर आगे तो निकल गए लेकिन उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गए।
ट्रक इलियास को रौंदते हुए निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना शुक्रवार की सुबह कप्तानगंज मुख्य चौक पर हुई। जहां अनियंत्रित मैजिक के टक्कर से अधेड़ अधेड़ विंध्याचल राम (45) महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर सरैया गांव निवासी की मौत हो गई।
वह शुक्रवार की सुबह विंध्याचल चंडीगढ़ जाने के लिए कप्तानगंज में बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बूढ़नपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी घटना गुरुवार की शाम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बालवरगंज बाजार के समीप हुई।
जहां अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा सेवाती देवी (70) पत्नी स्व. शंकर कप्तानगंज थाने के बछुआपार गांव की रहने वाली थीं। वह गुरुवार की शाम सेवाती देवी पैदल ही कहीं जा रही थीं।