फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एआरटीओ औरैया समेत तीन घायल, दीपावली मनाने जा रहे थे घर

Fri, 13 Nov 2020 06:31 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

दीपावली मनाने घर जा रहे एआरटीओ औरैया की स्कार्पियो शुक्रवार भोर में आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर बाजार स्थित एक निजी स्कूल की दीवार से टकरा गई। हादसे में एआरटीओ समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कालोनी निवासी रमेशचंद्र श्रीवास्तव (50) औरैया में एआरटीओ पद पर तैनात हैं। दीपावली की छुट्टी होने पर वे अपनी पत्नी व बेटी के साथ स्कार्पियो से बृहस्पतिवार की देर रात आजमगढ़ के लिए चले थे। शुक्रवार भोर में बूढ़नपुर बाजार में अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और एक स्कूल की बाउंड्री से जा टकराई। 

विज्ञापन

इस हादसे में रमेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ ही चालक धर्मेंद्र त्रिपाठी (45), बेटी श्रेया (19) भी घायल हो गए। जबकि एआरटीओ की पत्नी बाल-बाल बच गईं। सभी घायलों को सीएचसी रानीपुर कोयलसा लाया गया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल पहुंचने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और प्राथमिक इलाज के बाद रेफर करा कर लछिरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें